सम्बंधित जानकारी
- पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को अनूठी श्रद्धांजलि
- छिंदवाड़ा में JCB से शिवाजी की मूर्ति हटाने पर बवाल, भाजपा ने बताया अपमान, बैकफुट पर कांग्रेस
- क्या दिल्ली चुनाव में 8 सीटों पर 100 से भी कम वोटों के अंतर से हारी BJP, जानिए सच...
- अब आरक्षण पर उलझी BJP और RSS, कांग्रेस नेता ने लगाया गंभीर आरोप
- बड़ी खबर, हरियाणा सहकारी चीनी मिलों में भारी भ्रष्टाचार, 3300 करोड़ का घाटा
कर्नाटक भाजपा का ट्विटर अकाउंट ब्लॉक, पार्टी ने कहा- मिली सच बोलने की सजा
बेंगलुरू। कर्नाटक भाजपा का ट्विटर अकाउंट 11 फरवरी को कुछ घंटों के लिए ब्लॉक कर दिया गया। पार्टी ने आरोप लगाया है कि उदारवादियों के बारे में सच बोलने के कारण सोशल मीडिया मंच ट्विटर ने पार्टी का ट्विटर हैंडल कुछ घंटों के लिए ब्लॉक कर दिया था।
पार्टी सूत्रों ने बताया कि 11 फरवरी को कई वैरिफाइड ट्विटर खातों द्वारा रिपोर्टिंग के कारण पार्टी का ट्विटर अकाउंट कुछ घंटे के लिए ब्लॉक कर दिया गया था।
प्रदेश भाजपा के ट्विटर हैंडल से दस फरवरी की रात नौ बजकर 55 मिनट के बाद से कोई ट्वीट नहीं हुआ। प्रदेश भाजपा का आधिकारिक ट्विटर हैंडल हालांकि 12 फरवरी को बहाल कर दिया गया।
कर्नाटक भाजपा ने बुधवार को ट्वीट किया, 'प्रिय मित्रों यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारा आधिकारिक हैंडल उदारवादियों के बारे में सच बोलने के कारण बंद कर दिया गया था।'
