1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Jharkhand crime news

दरिंदगी, दोस्तों के साथ मिलकर पूर्व पत्नी से किया गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डाली, मौत

crime news
झारखंड के जमताड़ा जिले से दिल्ली के निर्भया गैंगरेप जैसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक दरिंदे ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी पूर्व पत्नी का गैंगरेप किया। इसके बाद हैवानों ने महिला के नाजुक अंगों में लकड़ी डालकर दरिंदगी की।
 
गुरुवार को हुई इस घटना के बाद किसी के बाद महिला को किसी तरह से अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने महिला के पूर्व पति गिरफ्तार कर लिया है और बाकी दो अन्य आरोपियों की तालाश जारी है।
 
पुलिस के मुताबिक, बुधवार को काली पूजा के मौके पर महिला पास के इलाके में नाटक देखने गई थी। यहां से उसे उसके पूर्व पति और दो अन्य लोगों ने उसे जबरन पास के खेतों में ले गए। यहां आरोपियों ने महिला के साथ गैंगरेप किया और फिर उसके प्राइवेट पार्ट्स में लकड़ी डाल दी।
 
महिला की चीख पुकार सुनकर सुबह मौके पर पहुंचे गांववालों ने उसे नारायनपुर कस्बे के एक अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उसे जमताड़ा के सदर अस्पताल में रिफर कर दिया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अगला लेख
फेक न्यूज के विरुद्ध बीबीसी की अनूठी पहल, 'द रियल न्यूज' वर्कशाप 12 नवंबर से