1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. jcb machine falls from mountain

पहाड़ से पत्थर तोड़ते समय 150 फुट नीचे खाई में गिरी जेसीबी मशीन, चालक की मौत

jcb machine
चित्रकूट। चित्रकूट जिले के गोंडा गांव में एक पहाड़ पर पत्थर तोड़ते समय एक जेसीबी मशीन डेढ़ सौ फीट नीचे खाई में गिर गई, जिसके कारण उसके चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

भरतकूप थाना प्रभारी संजय उपाध्याय ने रविवार को बताया कि शनिवार को पहाड़ पर एक खदान में पत्थर तोड़ते समय एक जेसीबी मशीन डेढ़ सौ फीट नीचे खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में बिहार निवासी जेसीबी चालक विनय यादव (30) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

उपाध्याय ने बताया कि इस सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। (भाषा)
अगला लेख
जज्बे को सलाम, रमजान में पिता की जान बचाने वाली अर्शी के 'सिलेंडर वाली बिटिया' बनने कहानी...