Last Updated :लखनऊ , Wednesday, 17 May 2017 (15:16 IST)
लखनऊ में आईएएस का शव मिलने से सनसनी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में राज्य अतिथिगृह के पास बुधवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी अनुराग तिवारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
तिवारी राज्य के बहराइच जिले के रहने वाले थे और कर्नाटक कैडर के अधिकारी थे। तिवारी का शव सड़क के किनारे मिला है। मौके पर पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए हैं। मामले की छानबीन की जा रही है। उनकी मृत्यु का स्पष्ट कारण पता नहीं चल सका है। (वार्ता)