सम्बंधित जानकारी
- ठाणे में दर्दनाक हादसा, सीमेंट मिक्सर से भिड़ी वैन, 11 लोगों की मौके पर मौत
- बिहार में भयावह सड़क हादसा, बस-पिकअप में भिड़ंत, 10 लोगों की मौत, 25 से ज्यादा घायल
- बिहार के नालंदा में शीतला मंदिर में भगदड़, 8 की मौत
- UP के कौशांबी में भीषण सड़क हादसा, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग घायल
- Chhindwara के पास हुआ बड़ा हादसा, बस पलटने से 9 की मौत, 30 से ज्यादा घायल
आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, 8 श्रद्धालुओं की मौत, 10 से ज्यादा घायल, PM मोदी ने जताया शोक
Andhra Pradesh Road Accident : आंध्र प्रदेश में कुरनूल जिले के मंत्रालयम में आज एक मालवाहक वाहन की टैंकर से टक्कर में 5 महिलाओं सहित कम से कम 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 10 से ज्यादा घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए पास के अस्पतालों में ले जाया गया है। गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर चिकित्सा के लिए कुरनूल सरकारी जनरल अस्पताल में रेफर कर दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री नायडू ने अधिकारियों को घायलों के लिए उत्कृष्ट उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
आंध्र प्रदेश में कुरनूल जिले के मंत्रालयम में आज एक मालवाहक वाहन की टैंकर से टक्कर में 5 महिलाओं सहित कम से कम 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 10 से ज्यादा घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए पास के अस्पतालों में ले जाया गया है। गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर चिकित्सा के लिए कुरनूल सरकारी जनरल अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
खबरों के अनुसार, यह दुर्घटना उस समय हुई जब श्रद्धालु मंत्रालयम में स्थित श्री राघवेंद्र स्वामी मठ में दर्शन के लिए जा रहे थे और करीब 20 यात्रियों को ले जा रहा वाहन टैंकर से टकरा गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची।
The mishap in Kurnool district of Andhra Pradesh is deeply painful. I extend my condolences to those who have lost their loved ones and pray for the speedy recovery of the injured.
— PMO India (@PMOIndia) April 16, 2026
An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin of each deceased. The…
प्रधानमंत्री मोदी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना को बेहद दुखद बताया और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई। साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही प्रधानमंत्री ने मुआवजे का भी ऐलान किया है।
मुख्यमंत्री नायडू ने घटना पर संवेदना व्यक्त की
प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और घायलों का हालचाल जाना। यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-167 पर तड़के करीब तीन बजे हुई, जब चालक नींद में होने के कारण गलत दिशा में गाड़ी चला रहा था, जिससे टक्कर हो गई। मुख्यमंत्री नायडू ने अधिकारियों को घायलों के लिए उत्कृष्ट उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना को बेहद दुखद बताया और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई। पीएमओ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा, आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में हुई दुर्घटना अत्यंत दुखद है।
इस घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि पीएमएनआरएफ से दी जाएगी।
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
