1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Big Road Accident in Katihar Bihar
Last Modified: कटिहार (बिहार) , शनिवार, 11 अप्रैल 2026 (21:23 IST)

बिहार में भयावह सड़क हादसा, बस-पिकअप में भिड़ंत, 10 लोगों की मौत, 25 से ज्‍यादा घायल

Big Road Accident in Katihar Bihar
Bus-Pickup Vehicle Accident : बिहार के कटिहार में आज भयावह सड़क हादसे की खबर सामने आई है। कोढ़ा थाना क्षेत्र के गेराबाड़ी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर बस और पिकअप वाहन की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से ज्‍यादा लोगों के घायल होने की खबर है। पिकअप सवार लोग किसी धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेकर पूर्णिया के रानी पातरा थाना क्षेत्र के शोभा लौट रहे थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच जारी है।
 
बिहार के कटिहार में आज भयावह सड़क हादसे की खबर सामने आई है। कोढ़ा थाना क्षेत्र के गेराबाड़ी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर बस और पिकअप वाहन की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से ज्‍यादा लोगों के घायल होने की खबर है। पिकअप सवार लोग किसी धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेकर पूर्णिया के रानी पातरा थाना क्षेत्र के शोभा लौट रहे थे।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच जारी है। दुर्घटना में घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद उन्नत चिकित्सा देखभाल के लिए पास के अस्पतालों में ले जाया जा रहा है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है। पुलिस के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि पिकअप वाहन में सवार 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों में पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल हैं। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और हर तरफ चीख-पुकार सुनाई देने लगी। घटना की सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय पुलिस की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर और एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- हमें पता है कहां हैं बारूदी सुरंग, होर्मुज को किया जा रहा साफ