आंध्र प्रदेश में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी बस, 9 लोगों की मौत, 22 घायल
Road accident in Andhra Pradesh : आंध्र प्रदेश के अल्लुरी सीताराम राजू जिले में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां चिंतूर और भद्राचलम के बीच घाट रोड पर एक बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस गहरी खाईं में जा गिरी। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 घायल हो गए। खबरों के मुताबिक, इस बस में चालक समेत 37 लोग सवार थे। ये लोग भद्रचालम मंदिर में दर्शन करने के बाद अन्नावरम जा रहे थे। घायलों में से 4 की हालत गंभीर है।
खबरों के अनुसार, आंध्र प्रदेश के अल्लुरी सीताराम राजू जिले में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां चिंतूर और भद्राचलम के बीच घाट रोड पर एक बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस गहरी खाईं में जा गिरी। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 घायल हो गए।
खबरों के मुताबिक, इस बस में चालक समेत 37 लोग सवार थे। ये लोग भद्रचालम मंदिर में दर्शन करने के बाद अन्नावरम जा रहे थे। घायलों में से 4 की हालत गंभीर है। संभवतः घने कोहरे के कारण बस चालक मोड़ को नहीं देख पाया और बस सेफ्टी वॉल से जा टकराई। जिससे वह गहरी खाई में गिर गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। इससे पहले गुरुवार को अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले में भी इसी तरह का एक दर्दनाक हादसा हुआ था।
इस हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई थी। खबरों के मुताबिक, असम के तिनसुकिया जिले के रहने वाले ड्राइवर समेत 22 लोग एक मिनी ट्रक में सफर कर रहे थे, जो अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले में हयुलियांग-चगलागाम रोड पर एक गहरी खाई में गिर गया।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें