1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Major car accident in Nashik Maharashtra
Last Modified: नासिक (महाराष्ट्र) , रविवार, 7 दिसंबर 2025 (23:51 IST)

Nashik में बड़ा हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, 6 श्रद्धालुओं की मौत

Major car accident in Nashik Maharashtra
Major car accident occurred in Nashik of Maharashtra : महाराष्ट्र के नासिक जिले में रविवार को बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। यहां माता सप्तश्रृंगी देवी के दर्शन के लिए जा रही इनोवा कार 800 फुट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में एक ही परिवार के 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। यह हादसा वणी गांव के पास भावरी झरने के करीब घाट के मोड़ पर ओवरटेक करते समय कार के बेकाबू होने से हुआ। रात हो जाने और गहरी खाई के कारण बचाव कार्य में कठिनाई हो रही है। हादसे की जानकारी मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर गहरा दुख जताया है।

हादसे के बाद शवों को बाहर निकालने का काम जारी है। हादसा शाम करीब 4 बजे सप्तश्रृंगगढ़ घाट, कलवान तालुका में हुआ। मरने वाले सभी लोग निफाड़ तालुका के पिंपलगांव बसवंत के रहने वाले थे। कार में कुल 7 लोग सवार थे और टोयोटा इनोवा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राहत कार्यों में पुलिस टीम के साथ जिला आपदा प्रबंधन समिति के कर्मचारी भी लगे हुए हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने जताया गहरा दुख : हादसे की जानकारी मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दुख जताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, महाराष्ट्र के नासिक में हुए एक हादसे में हुई जान-माल की हानि से मैं बेहद दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग शीघ्र स्वस्थ हों। 
 
मुख्यमंत्री फडणवीस ने किया वित्‍तीय सहायता का ऐलान : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना को बेहद दुखद बताया। उन्होंने घोषणा की कि मृतकों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से 5 लाख रुपए की वित्तीय सहायता दी जाएगी। CM ने कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों के साथ है और मौके पर राहत कार्य पूरी तेजी से चल रहे हैं।
मृतकों की पहचान किर्ती पटेल (50), रसीला पटेल (50), विठ्ठल पटेल (65), लता पटेल (60), वचन पटेल (60) और मनीबेन पटेल (70) के रूप में की गई है। पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।
Edited By : Chetan Gour
ये भी पढ़ें
LIVE: लोकसभा में वंदे मातरम पर चर्चा, पीएम मोदी करेंगे शुरुआत