मंगलवार, 9 दिसंबर 2025
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Punjabi singer Harman Sidhu dies in tragic road accident at 37
Last Modified: शनिवार, 22 नवंबर 2025 (16:40 IST)

पंजाबी सिंगर हरमन सिद्धू की सड़क हादसे में मौत, 37 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Famous Punjabi singer passes away
Photo Credit : X
पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है। मशहूर पंजाबी सिंगर हरमन सिद्धू की एक्सीडेंट में दर्दनाक मौत हो गई है। उन्होंने 37 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। इससे पहले मशहूर सिंगर राजवीर जवंदा का भी रोड़ एक्सीडेंट में निधन हो गया था।
 
खबरों के अनुसार हरमन सिद्धू की कार शुक्रवार देर रात ट्रक से जा टकराई, जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हरमन सिद्धू मानसा से अपने गांव ख्याला जा रहे थे। हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। 
 
मानसा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सिंगर का शव सिविल अस्पताल पहुंचाया और परिवार को सूचित किया। हरमन का अंतिम संस्कार उनके गांव में किया जाएगा। सिंगर की मौत से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर है। 
 
हरमन सिद्धू पंजाब की मशहूर सिंगर मिस पूजा के साथ कई हिट गाने दे चुके थे। इस लिस्ट में लव मैरिज, थकेवन जट्टन दा, पई गया प्यार और खुलियां खिड़कियां जैसे हिट गाने शामिल हैं। हरमन सिद्धू का गाना ‘पेपर या प्यार’ काफी पॉपुलर है। 
 
ये भी पढ़ें
56वें IFFI में गाला प्रीमियर पर 'द फैमिली मैन सीजन 3' ने बटोरी तारीफ