मंगलवार, 10 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. fire in tatanagar ernakulam express in Andhra Pradesh
Last Updated :विशाखापट्‍टनम , सोमवार, 29 दिसंबर 2025 (08:08 IST)

आंध्रप्रदेश में टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के 2 कोच में भीषण आग, 154 यात्री थे सवार

fire in train
Fire in Train : आंध्रप्रदेश में टाटा नगर एर्नाकुलम एक्सप्रेस के 2 डिब्बों में आग लगने से एक यात्री की मौत हो गई। आग पर काबू पा लिया गया है। दोनों कोच में कुल 154 यात्री सवार थे। हादसा देर रात करीब 12.45 बजे हुआ।

आंध्र प्रदेश में विशाखापत्तनम से करीब 66 किलोमीटर दूर हुए इस हादसे से यात्रियों में हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आए बी-1 कोच में एक शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान चंद्रशेखर सुंदरम के रूप में हुई है। हादसे में कई लोगों के झुलसने की भी खबर है।
 
मीडिया खबरों के अनुसार, आग ट्रेन के बी-1 और एम-2 कोच में आग उस समय लगी, जब सभी यात्री आराम से सो रहे थे। आग लगते ही लोको पायलट ने ट्रेन को रोक दिया और इन कोचों को तुरंत खाली कराया गया। इसके बाद दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
आग से प्रभावित दोनों कोचों को ट्रेन से अलग कर दिया गया है। इसके बाद ट्रेन को उसके गंतव्य एर्नाकुलम की तरफ रवाना कर दिया गया। आग लगने की वजह अभी पता नहीं चली है। इसकी फोरेंसिक जांच की जा रही है।

हादसे के चलते विशाखापत्तनम विजयवाड़ा रूट पर चलने वाली सभी ट्रेनों की आवाजाही फिलहाल रद्द कर दी गई हैं। 
edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
LIVE: कुलदीप सेंगर और अरावली मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई