सम्बंधित जानकारी
- Maharashtra SSC Result 2021: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित
- बड़ी खबर, महाराष्ट्र के ग्रामीण क्षेत्रों में फिर खुले 5,947 स्कूल, पहले दिन स्कूल आए 4.16 लाख छात्र
- देशमुख के वकील बोले, उनके मुवक्किल को लगता है ईडी की जांच उचित नहीं
- महाराष्ट्र में Covid 19 के 7,243 नए मामले सामने आए, 196 रोगियों की मौत
- महाराष्ट्र के चंद्रपुर में दम घुटने से एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौत
महाराष्ट्र में हेलीकॉप्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एक पायलट की मौत, दूसरा हुआ घायल
महाराष्ट्र के जलगांव में आज एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। खबरों के अनुसार, दुर्घटना में एक पायलट की मौत हो गई, जबकि दूसरा पायलट घायल हो गया।
यह दुर्घटना जलगांव जिले के चोपडा में एक खेत में शाम करीब 4 बजे हुई। सूचना मिलने पर चोपड़ा के तहसीलदार और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं और बचाव कार्य जारी है। खबरों के अनुसार, यह हेलीकॉप्टर धुले शिरपुर तहसील में प्राइवेट एविएशन अकादमी का बताया जा रहा है।
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, एक जांच दल को घटनास्थल पर भेजा जा रहा है।
