सम्बंधित जानकारी
- केरल : कई हिस्सों में भारी बारिश, 5 जिलों के लिए जारी हुआ रेड अलर्ट
- केरल में भारी बारिश, IMD ने जारी किया 5 जिलों में रेड अलर्ट
- रायपुर स्टेशन पर खड़ी स्पेशल ट्रेन में धमाका, 6 CRPF जवान घायल
- Weather Alert: दबे पांव पसरने लगी ठंड, कहीं-कहीं वर्षा के आसार
- केरल में 8000 से ज्यादा Corona केस, पिछले 24 घंटों में 67 लोगों ने गंवाई जान
केरल में भारी बारिश से हाहाकार, 6 की मौत, 4 लापता, 5 जिलों में रेड अलर्ट
तिरुवनंतपुरम। केरल के दक्षिणी और मध्य क्षेत्रों में शनिवार को भारी बारिश हुई। इसके कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया और कई नदियां उफान पर आ गईं। मौसम विभाग के अधिकारियों ने राज्य के पांच जिलों में अत्यधिक भारी बारिश होने की आशंका के मद्देनजर रेड अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश से हालात खराब हो गए हैं। कोट्टयम में 6 लोगों की मौत और 4 लापता बताए जा रहे हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से दी गई नवीनतम जानकारी के मुताबिक पथनमथिट्टा, कोट्टायम, एर्णाकुलम, इडुक्की और त्रिशूर जिलों के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया गया है। इसके अलावा तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, अलाप्पुझा, पलक्कड़, मलाप्पुरम, कोझिकोड और वायनाड जिलों के लिए बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अरब सागर के ऊपर बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण राज्य में व्यापक स्तर पर भारी बारिश होने की चेतावनी दी है।
#WATCH Waterlogged street in Kanjirappally, Kottayam district as the area continues to receive heavy rainfall
— ANI (@ANI) October 16, 2021
IMD has issued a Red alert in Pathanamthitta, Kottayam, Ernakulam, Idukki and Thrissur districts of Kerala pic.twitter.com/LocqwW3CfL
विजयन ने राज्य के लोगों से अगले 24 घंटे के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील करते हुए एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि दक्षिण और मध्य जिलों में बारिश पहले ही शुरू हो चुकी है तथा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार शाम तक उत्तरी जिलों में भी बारिश तेज हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि भारी बारिश के परिणामस्वरूप कुछ नदियों में जल स्तर बढ़ने की आशंका है तथा कुछ बांधों का जल स्तर भी बढ़ सकता है। उन्होंने नदियों और बांधों के आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों को अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने के लिए तैयार रहने के लिए कहा है।
राजधानी तिरुवनंतपुरम के चम्पकमंगलम में लगातार भारी बारिश के कारण शुक्रवार की रात एक घर की दीवार का एक हिस्सा गिरने के हादसे में दो बच्चे बाल-बाल बच गए। हादसे के समय दोनों बच्चे सो रहे थे और दोनों को मामूली चोटें आई हैं। जिलाधिकारी नवजोत खोसा ने लोगों को तिरुवनंतपुरम में भारी बारिश के मद्देनजर पर्यटन स्थलों के अलावा नदियों और अन्य जल निकायों के पास जाने से बचने की सलाह दी है।
