सम्बंधित जानकारी
- ओडिशा में चक्रवाती तूफान की चेतावनी, मछुआरों को समुद्र में ना जाने की सलाह
- सर्विस सेंटर में आग लगने से 11 लग्जरी कारें जलकर हुईं खाक
- नौसेना के पायलट ने कहा, परमाणु बम गिरा रहा हूं, अफसर का जवाब- नर्क में स्वागत है
- मध्य प्रदेश के बालाघाट में नक्सली हमला, प्रधान आरक्षक घायल
- कर्नाटक में सोने की खान में दम घुटने से 3 लोगों की मौत
Gujarat Board Result 2020: गुजरात बोर्ड 12वीं के साइंस स्ट्रीम के नतीजे घोषित
नई दिल्ली। गुजरात बोर्ड ने 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। छात्र अपना रिजल्ट गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर देख सकते हैं।
हर साल की तरह गुजरात बोर्ड ने इस साल भी साइंस स्ट्रीम का परीक्षा परिणाम पहले घोषित किया है। इस परीक्षा में करीब 1 लाख 45 हजार छात्र शामिल हुए थे। आर्ट और कॉमर्स स्ट्रीम के रिजल्ट बाद में घोषित किए जाएंगे।
कोरोना वायरस की वजह से बोर्ड मार्कशीट को छात्रों को बाद में उनके स्कूल या रजिस्टर्ड एग्जाम सेंटर से करवाया जाएगा।
वर्ष 2019 में, राज्य में 12वीं की साइंस स्ट्रीम की परीक्षा में 71.90 प्रतिशत गुजराती माध्यम, 65.13 प्रतिशत हिंदी माध्यम और 75.13 प्रतिशत अंग्रेजी माध्यम के छात्र पास हुए थे।
