1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. fog effect on yamuna express way, 1 dies

यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे का कहर, बस से कंटेनर की टक्कर, 1 की मौत

yamuna express way
नोएडा। उत्तर प्रदेश के दनकौर थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण कंटेनर और बस में टक्कर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। कोहरे और ठंड के कारण पुलिस अधिकारियों को बचाव अभियान में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
 
पुलिस उपायुक्त (झोन तृतीय) अभिषेक वर्मा ने बताया कि मंगलवार सुबह झांसी से दिल्ली की तरफ आ रही एक निजी बस यमुना एक्सप्रेसवे के ईस्टर्न पेरीफेरल पुल के पास आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गई।
 
उन्होंने बताया कि घना कोहरा होने के कारण बस चालक को कंटेनर दिखाई नहीं दिया तथा बस कंटेनर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर यमुना एक्सप्रेसवे से करीब 30 फुट नीचे जा गिरी। इस घटना में बस में सवार 60 यात्री बस के अंदर फंस गए। 
 
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दनकौर पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद बस के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला तथा यहां के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करवाया।
 
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि इस हादसे में शमशेर सिंह नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में तीन की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है।
 
अगला लेख
खड़गे के बयान पर संसद में हंगामा, राज्यसभा में सभापति बोले- 135 करोड़ लोग हम पर हंस रहे हैं