1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. fire in bus

नागपुर में चलती बस में लगी आग, बाल-बाल बचे 35 यात्री

fire in bus
नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर शहर में गुरुवार को एक बस में आग लग गई। इसमें सवार 35 यात्री बाल-बाल बच गए।
 
नागपुर नगर निगम के मुख्य दमकल अधिकारी राजेंद्र उचाके ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब 9 बजकर 20 मिनट पर रिजर्व बैंक चौक के निकट हुई जब नगर निकाय द्वारा संचालित बस मोर भवन की तरफ से खापरखेड़ा की ओर जा रही थी।
 
आग इंजन की तरफ से लगनी शुरू हुई, जिसके बाद सभी यात्री तुरंत बस से नीचे उतर गए। दमकल की दो गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू किया।
अगला लेख
इंदौर में सब्जी वाले की बेटी बनी जज, जानिए सक्‍सेस स्‍टोरी...