सम्बंधित जानकारी
- बसपा सरकार में मंत्री रहे हाजी याकूब कुरैशी पर पुलिस का शिकंजा, घर पर चस्पा किया कुर्की का नोटिस
- ललितपुर बलात्कार कांड : आरोपी थानाध्यक्ष प्रयागराज में गिरफ्तार
- जोधपुर में कर्फ्यू जारी, अब तक 141 लोग गिरफ्तार
- ड्रग्स माफिया तसलीम की 1.50 करोड़ की कोठी कुर्क, और भी अन्य संपत्तियों का पता लगाया जाएगा
- हर्ष फायरिंग में 4 लोगों को लगी गोली, 2 की मौत, 2 गंभीर घायल
2 युवकों की पिटाई के बाद भीलवाड़ा में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात
भीलवाड़ा। जोधपुर में हिंसा के बाद राजस्थान के भीलवाड़ा में भी 2 युवकों की पिटाई के बाद तनाव नजर आ रहा है। इलाके में भारी पुलिसबल तैनात किया गया है। यहां 6 मई तक इंटरनेट बंद कर दिया गया है।
बुधवार रात हुई इस घटना में एक समुदाय के लोगों ने 2 युवकों की जमकर पिटाई की। इतना ही नहीं उनकी बाइक भी जला दी गई। घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए लोगों ने सड़क पर धरना दिया।
भीलवाड़ा के कलेक्टर आशीष मोदी ने बताया कि हम इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं, ताकि आरोपियों का पता लगाया जा सके। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील की।
इससे पहले राजस्थान के जोधपुर में ईद के एक दिन पहले हिंसा हुई थी। शहर में 6 मई तक कर्फ्यू लगा दिया गया है। इंटरनेट सेवाएं भी बंद हैं।
