1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. encounter in Kupwara, three terrorists killed
Written By
Last Updated :श्रीनगर , रविवार, 10 जून 2018 (12:18 IST)

कूपवाड़ा में सेना ने घुसपैठ की कोशिश की नाकाम, पांच आतंकी ढेर

encounter in Kupwara
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में सीमावर्ती कूपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में रविवार को सेना ने नियंत्रण  रेखा पर आतंकवादियों के घुसपैठ का प्रयास विफल कर दिया। सेना के साथ मुठभेड़ में 5  आतंकवादी भी मारे गए।
 
कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि नियंत्रण रेखा पर तैनात सैनिकों ने आतंकवादियों के एक  समूह को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की ओर से भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास करते देखा। समर्पण के लिए ललकारे जाने पर आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाईं।
 
कर्नल कालिया ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ में 3 आतंकवादी मारे गए। बाद में  भागने के प्रयास में 1 और आतंकवादी मारा गया। सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ के दौरान बाद में 1 और आतंकवादी की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि अंतिम रिपोर्ट मिलने तक मुठभेड़ जारी है।
 
पिछले सप्ताहों के दौरान उत्तरी कश्मीर में घुसपैठ का प्रयास कर रहे 10 आतंकवादी मारे गए हैं जबकि 1 जवान शहीद हो गया और एक अन्य घायल हुआ है। (वार्ता)