1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. encounter in Kulgam

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, 2 आतंकवादी ढेर

encounter in Kulgam
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों के साथ शनिवार तड़के मुठभेड़ में 2 आतंकवादी मारे गए।
 
अधिकारियों ने बताया कि यह मुठभेड़ कुलगाम के ज़दूरा नाइपोरा इलाके में हो रही है। सेना, सी आर पी एफ और कश्मीर पुलिस इसमें हिस्सा ले रही है। पत्थरबाजों से निपटने अतिरिक्त सुरक्षाबलो को रवाना किया गया है।
 
अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ जारी है और इसमें दो आतंकवादी मारे गए हैं। आतंकियों से मुठभेड़ अभी जारी है क्योंकि अभी भी एक से दो आतंकी घेरे में हैं।
 
आतंकवादियों की पहचान के अलावा यह पता करने की कोशिश की जा रही है कि वे किस आतंकवादी संगठन से जुड़े हुए हैं।