सम्बंधित जानकारी
- अनंतनाग में आतंकियों ने की सरपंच की हत्या
- शोपियां में 4 और आतंकी मारे गए, 3 जवान जख्मी, 24 घंटों में 9 आतंकी ढेर किए गए
- जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 4 आतंकी ढेर
- आतंकियों के साथ ही अफीम की खेती का भी सफाया कर रहे सुरक्षाबल
- राजौरी के कालाकोट में मुठभेड़ में 1 आतंकी ढेर, मेंढर में सेना का बड़ा तलाशी अभियान
Terrorist | कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकवादी ढेर
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में बुधवार को 3 आतंकवादी मारे गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में शोपियां के सुगू इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सटीक सूचना मिलने के बाद सुबह इलाके की घेराबंदी की गई और तलाश अभियान चलाया।
उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में 3 आतंकवादी मारे गए। शोपियां में 4 दिन में यह तीसरी मुठभेड़ है। रविवार और सोमवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ों में हिज्बुल मुजाहिदीन के 9 आतंकवादी मारे गए थे। (भाषा)
