1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. E Shridharan will be CM candidate for BJP in Kerala

केरल में ई श्रीधरन होंगे भाजपा के सीएम उम्मीदवार, कुछ ही दिन पहले थामा था भाजपा का हाथ

Kerala
तिरुवनंतपुरम। केरल भाजपा के प्रमुख के सुरेंद्रन ने कहा कि मेट्रो मैन के नाम से मशहूर ई श्रीधरन केरल में भाजपा के अध्यक्ष होंगे। श्रीधरन कुछ ही दिन पहले भाजपा में शामिल हुए हैं।
भारत के 'मेट्रो मैन' के रूप में मशहूर श्रीधरन का जन्म केरल के पलक्कड़ जिले में 12 जून 1932 को हुआ था। वे प्रख्यात सिविल इंजीनियर हैं। वे 1995 से 2012 तक दिल्ली मेट्रो के निदेशक रहे हैं। 2001 में उन्हें पद्मश्री तथा 2008 में पद्म विभूषण से नवाजा गया।

भारत की पहली मेट्रो सेवा कोलकाता मेट्रो की योजना भी उन्हीं की देन है। दिल्ली मेट्रो का काम भी उन्होंने बहुत कम समय में पूरा कर दिखाया था।
 
श्रीधरन के नाम और बड़ी उपलब्धि दर्ज है। 1963 में रामेश्वरम और तमिलनाडु को आपस में जोड़ने वाला पम्बन पुल टूट गया था। रेलवे ने उसके पुननिर्माण के लिए छह महीन का लक्ष्य तय किया, लेकिन उस क्षेत्र के इंजार्च (श्रीधरन) ने मात्र 45 दिन में यह काम कर दिखाया।
 
अगला लेख
EPFO का बड़ा फैसला, नहीं बदली ब्याज दर, 8.5% ही मिलेगा ब्याज