1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. vk Sasikala Quits Politics

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से ठीक पहले शशिकला ने किया राजनीति से संन्यास का ऐलान

Tamil Nadu Assembly Election
चेन्नई। तमिलनाडु में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले वहां राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। इस बीच बुधवार को राज्य के राजनीतिक गलियारों में तब खलबली मच गई जब वीके शशिकला ने अचानक राजनीति से संन्यास का ऐलान कर दिया। शशिकला हाल ही में जेल से रिहा हुई थीं।

शशिकला को पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता का सबसे करीबी माना जाता था। उनकी रिहाई के बाद से चुनाव लड़ने की खबरें आ रही थीं, लेकिन अब उनके संन्यास ने सभी अटकलों पर विराम लगा दिया।

शशिकला ने कहा कि वे ‘राजनीति से दूर रहेंगी’और दिवंगत जयललिता के ‘सुनहरे राज’ के लिए प्रार्थना करेंगी। उन्होंने जयललिता के सभी सच्चे समर्थकों से 'साझे दुश्मन' द्रमुक को विधानसभा चुनावों में सत्ता में आने से रोकने और तमिलनाडु में अम्मा के सुनहरे शासन को सुनिश्चित करने को कहा। शशिकला के फैसले पर AIADMK के सह संयोजक केपी मुनुस्वामी ने कहा कि यह उनका निजी फैसला है।
अगला लेख
चुनाव आयोग ने कहा- बंगाल में पेट्रोल पंपों से हटाएं प्रधानमंत्री के फोटो वाले होर्डिंग्स