dharma sangrah
Sat, 31 Oct 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Dera issue

डेरा विवाद, जेल भरो आंदोलन की खबर झूठी

Dera issue
सिरसा। डेरा सच्चा सौदा प्रबंधक मंडल की चेयरपर्सन विपशना ने शनिवार को स्पष्ट किया कि मीडिया में आ रही खबरें कि डेरा प्रेमी जेल भरो आंदोलन करेंगे, में कोई सच्चाई नहीं है।
 
विपशना ने यहां जारी एक बयान में कहा कि यह सब कुछ शरारती तत्वों द्वारा अफवाह फैलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग माहौल बिगाड़ने के मकसद से ऐसा प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि निकट समय में डेरा मुख्यालय पर कोई सत्संग का आयोजन नहीं किया जाएगा। ऐसे में अनुयायी अपने घरों में ही रहें।
 
उन्होंने कहा कि डेरा का न्यायिक प्रक्रिया में पूरा विश्वास है तथा डेरे की मुख्य गद्दी पर किसी को उतराधिकारी बना विराजमान किए जाने का अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
चंडीगढ़-शिमला राजमार्ग पर भूस्खलन, रास्ता बंद