1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Cyber fraud case in Purnia Bihar

बिहार के पूर्णिया में साइबर धोखाधड़ी का खुलासा, आरोपियों का पाकिस्तान से कनेक्‍शन

Cyber fraud case in Purnia Bihar
Cyber fraud case in Purnia Bihar : बिहार के पूर्णिया जिले में साइबर धोखाधड़ी के एक मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपियों के पाकिस्तान के आकाओं से संबंध हैं। भारत में पैसा भेजने के लिए उनके पाकिस्तानी आकाओं द्वारा नेपाल मार्ग का उपयोग किया जाता है। 
 
पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक आमिर जावेद ने कहा कि ये गिरफ्तारियां साइबर धोखाधड़ी मामले की जांच के दौरान जलालगढ़ इलाके से की गईं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान अररिया जिले के रहने वाले सुशील, शाहनवाज और शकीम के रूप में की गई है।
 
पुलिस अधीक्षक ने कहा, शुरुआती जांच में पता चला है कि सुशील, शाहनवाज और शकीम के पाकिस्तान के आकाओं से संबंध हैं। भारत में पैसा भेजने के लिए उनके पाकिस्तानी आकाओं द्वारा नेपाल मार्ग का उपयोग किया जाता है। 
 
पुलिस ने आरोपियों के पास से कई बैंकों के डेबिट और क्रेडिट कार्ड बरामद किए हैं। इसके अलावा आरोपियों के पास से छह मोबाइल फोन, 96,000 रुपए की बेहिसाब नकदी और चार पहिया एक वाहन जब्त किया गया है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
अगला लेख
क्या राजे को मना पाएंगे राजनाथ? 3 राज्यों में CM फेस को लेकर जद्दोजहद