सम्बंधित जानकारी
- Vikas Dubey Encounter: गैंगस्टर विकास दुबे के कफन में जाने के साथ ही कई राज भी दफन, एनकाउंटर पर भी उठे सवाल?
- Vikas Dubey Encounter: अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा- कार नहीं पलटी, सरकार पलटने से बचाई गई
- एनकाउंटर में मारा गया विकास दुबे, 8 दिन में 8 पुलिसकर्मियों की मौत का बदला : जानिए कब-क्या हुआ...
- विकास दुबे की पत्नी और बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नौकर भी पकड़ाया
- गैंगस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर की कहानी, कानपुर ADG की जुबानी
एनकाउंटर पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, विकास दुबे के पास क्या राज थे...
नई दिल्ली। कांग्रेस ने कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी विकास दुबे के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद शुक्रवार को सवाल किया कि इस अपराधी के पास ऐसे क्या राज थे जो शासन से गठजोड़ को उजागर करते।
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह दावा भी किया कि कई लोगों ने ऐसी आशंका जताई थी कि दुबे मुठभेड़ में मारा जाएगा। उन्होंने ट्वीट किया, 'विकास दुबे मुठभेड़ में मारा गया। कई लोगों ने पहले ही ये आशंका जताई थी। लेकिन अनेकों सवाल छूट गए।'
सुरजेवाला ने सवाल किया, 'अगर उसे भागना ही था, तो उसने उज्जैन में आत्मसमर्पण ही क्यों किया? उस अपराधी के पास क्या राज थे जो सत्ता-शासन से गठजोड़ को उजागर करते? पिछले 10 दिनों की कॉल डिटेल जारी क्यों नहीं की जाए?'
गौरतलब है कि कानपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले का मुख्य आरोपी और कुख्यात अपराधी विकास दुबे शुक्रवार सुबह कानपुर के भौती इलाके में कथित पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। दुबे को गुरुवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार किया गया था।
