सम्बंधित जानकारी
- खट्टर सरकार को JJP के विधायक का अल्टीमेटम- 15 दिनों में किसानों को मुद्दे हल करे नहीं तो...
- त्रिवेंद्रसिंह रावत को बड़ी राहत, उत्तराखंड में टला सियासी परिवर्तन, नहीं होगी विधायक दल की बैठक
- कोलकाता में रेलवे की मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में भीषण आग, 4 दमकलकर्मी सहित 7 की मौत, ममता ने किया मुआवजे का ऐलान
- उत्तराखंड में राजनीतिक हलचल तेज, कल देहरादून में भाजपा विधायक दल की बैठक
- WB Election Opinion Poll : क्या पश्चिम बंगाल में तीसरी बार बनेगी ममता सरकार?
गोंड आदिवासियों का बड़ा फैसला, शव जलाएंगे नहीं, दफनाएंगे
रायपुर। छत्तीसगढ़ के गोंड आदिवासियों ने शव को जलाने के बजाए दफनाने का फैसला किया है। आदिवासियों ने पेड़ों को कटने से बचाने के लिए यह फैसला किया है।
कबीरधाम जिले में गोंड आदिवासियों की महासभा में यह फैसला लिया गया कि गोंड समाज में अब शवों को जलाया नहीं जाएगा, बल्कि उन्हें दफनाया जाएगा। महासभा में शराब पर पाबंदी लगाने के साथ ही अमात गोंड, ध्रुव गोंड, राज गोंड जैसे विभाजनों को भी समाप्त करने का फैसला लिया गया।
उल्लेखनीय है कि गोंड समाज में देवी देवताओं को पूजा में शराब अर्पित करने की परंपरा है, इसके स्थान पर महुआ के फूल अर्पित किए जाएंगे। सामाजिक समारोह में शराब पिलाने पर आयोजकों पर 5 हजार का जुर्माना भी लगाया जाएगा।
