Fri, 24 Jul 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Chandigarh minor sexual harassment

नाबालिग का यौन उत्पीड़न

Chandigarh
चंडीगढ़। अपने स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होकर घर लौट रही एक किशोरवय लड़की का आज यहां के एक उद्यान में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना आज सुबह शहर के मध्य में स्थित चिल्ड्रन्स ट्रैफिक पार्क की है।
 
उप निरीक्षक कुलदीप ने बताया कि लगभग 40 वर्षीय आरोपी 12 वर्षीय लड़की को जबरदस्ती उद्यान में ले गया, जहां उसने लड़की का यौन उत्पीड़न किया और फिर वह फरार हो गया। उन्होंने बताया कि पीड़ित लड़की सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा है। उसे मेडिकल जांच के लिए सेक्टर 16 के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। मामला दर्ज कर लिया गया है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
बाढ़ से बेहाल बिहार, 56 लोगों की मौत