Daily Horoscope
Sun, 29 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Bus accident on Mumbai Pune express way

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा, 17 की मौत

Bus accident
पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पनवेल के निकट आज सुबह तीन वाहनों के गहरी खाई में गिर जाने से 17 लोगों की मौत हो गई और करीब 30 लोग घायल हो गए। 
 
नवी मुंबई पुलिस ने बताया कि दुर्घटना सुबह साढ़े पांच बजे हुई। मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में छह महीने का एक बच्चा भी शामिल है।घायलों को नबी मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
सूत्रों के मुताबिक पुणे से मुंबई की ओर जा रही एक मारुती स्विफ़्ट कार का टायर पनवेल के करीब पंक्चर हो गया। इस कार के यात्रियों की मदद के लिए पीछे से आ रही एक कार रुकी।
 
जब ये लोग कार का टायर बदल रहे थे तो सातारा से मुंबई जा रही एक प्राइवेट लक्ज़री बस ने दोनों कारों को पीछे से टक्कर मार दी। इस भिड़ंत के बाद बस और इनोवा कार 20 फ़ुट गहरी खाई में जा गिरीं जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई।