शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Boiler explodes in Maharashtra's Vasai, 3 dead
Written By
Last Updated : बुधवार, 28 सितम्बर 2022 (17:55 IST)

महाराष्‍ट्र के वसई में बायलर फटा, 3 लोगों की मौत, 8 घायल

महाराष्‍ट्र के वसई में बायलर फटा, 3 लोगों की मौत, 8 घायल - Boiler explodes in Maharashtra's Vasai, 3 dead
पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई में आज एक फैक्टरी में हाइड्रोजन गैस सिलेंडर में विस्फोट के बाद आग लगने की घटना में कम से कम 3 मजदूरों की मौत हो गई जबकि 8 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।

खबरों के अनुसार, घटना दोपहर करीब 3 बजे मुंबई से सटे वसई में एक फैक्टरी में हुई। जहां बायलर फटने से आग लग गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हुई, जबकि 8 लोग रूप से घायल हुए हैं।

बुरी तरह झुलस जाने के चलते मृतक मजदूरों  की पहचान नहीं हो सकी है। गंभीर रूप से घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद मौके पर दमकल और पुलिस की टीम मौजूद है।
ये भी पढ़ें
PFI ने किया संगठन को भंग करने का ऐलान, कहा- सरकार का फैसला हमें स्वीकार