biodatamaker
Tue, 20 Oct 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. BJP suspended 54 members

भाजपा ने 54 बागी सदस्यों को निष्कासित किया

BJP
नागपुर। भाजपा ने पार्टी के खिलाफ गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में 54 सदस्यों को प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।
 
भाजपा के करीबी सूत्रों ने यहां बताया कि पार्टी ने श्रीपद रिसालदार, विशाखा मैंड, विशाखा जोशी, अनिल धावड़े, भास्कर पराटे, मालती मलीद्वार तथा 50 अन्य को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
 
स्थानीय निकाय के चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर पार्टी के कई सदस्यों ने शीर्ष नेतृत्व के फैसले के खिलाफ बगावत कर दी थी। पार्टी ने कई वरिष्ठ नेताओं, वर्तमान पार्षदों तथा कुछ लंबे समय से पार्टी के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं के टिकट काट दिए हैं।
 
गौरतलब है कि मुंबई में स्थानीय निकाय की 151 सीटों के लिए 3,000 लोगों ने टिकट की दावेदारी की है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
41 लाख से अधिक के पुराने नोट बरामद, 5 गिरफ्तार