1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. भाजपा नेता के पति ने 8 करोड़ की चपत लगने का मामला दर्ज कराया
Written By
Last Updated : बुधवार, 4 मार्च 2020 (08:38 IST)

भाजपा नेता शाइनी एनसी के पति को लगी 8 करोड़ की चपत, FIR दर्ज

Shaina NC
मुंबई। भाजपा नेता शाइना एनसी के पति मनीष मुनोत ने कर्ज देने के मामले में लगभग 8 करोड़ रुपए की चपत लगने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। वरिष्ठ निरीक्षक आनंद होगाड़े ने कहा कि दक्षिणी मुंबई के एमआरए मार्ग पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया है और आर्थिक अपराध शाखा इसकी जांच कर रही है।
मुनोत द्वारा दायर की गई शिकायत के अनुसार मेहुल पारेख नामक व्यक्ति ने उनसे 2016 में संपर्क किया था और कहा कि वह चेंबूर में 8.2 करोड़ रुपए का एक बंगला खरीदना चाहता है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पारेख ने कथित तौर पर मुनोत से कहा कि उसे 1.2 करोड़ रुपए की जरूरत है।
 
मुनोत ने पारेख को सूद पर धन दे दिया जिसके कुछ महीने बाद कथित तौर पर पारेख ने और कर्ज मांगा और इसके एवज में बंगले के कागजात गिरवी रखने की बात कही। मुनोत ने कथित तौर पर और कर्ज दे दिया। मुनोत का आरोप है कि अगस्त 2017 तक पारेख ने न मूल धन चुकाया और न ही सूद अदा किया।
 
बाद में मुनोत को पता चला कि पारेख बंगले का असली मालिक नहीं है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि पारेख के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है। मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।