सम्बंधित जानकारी
- कपिल मिश्रा का दावा, दंगे के दिन घर पर ही थे ताहिर
- दंगे को लेकर फैली अफवाह, दिल्ली पुलिस के पास आईं 1880 फोन कॉल्स, 40 गिरफ्तार
- Delhi Violence: दंगों के बाद से ही बैंक और एटीएम बंद, उत्तर-पूर्व दिल्ली के कुछ इलाकों में नकदी संकट
- Delhi violence : अफवाह फैलाने वाले 2 युवक गिरफ्तार, दिल्ली में हालात पूरी तरह शांत
- दिल्ली में पटरी पर लौट रहा है जनजीवन, पुलिस ने दर्ज की 167 FIR, 885 लोगों को किया गिरफ्तार
दिल्ली हिंसा मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, शाहरुख गिरफ्तार
नई दिल्ली। दिल्ली में दंगों के दौरान पुलिस पर पिस्तौल तानने वाले शाहरुख को पुलिस ने मंगलवार को यूपी के बरेली से गिरफ्तार कर लिया।
दिल्ली की क्राइम ब्रांच टीम ने शाहरुख को बरेली से गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ की जा रही है। उसको पनाह देने वाले लोगों की तलाश भी शुरू कर दी गई है।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली हिंसा के दौरान 24 फरवरी को जाफराबाद इलाके में लाल शर्ट पहने एक शख्स ने 8 राउंड फायरिंग की थी। इस शख्स ने फायरिंग के दौरान एक पुलिस कर्मी पर पिस्टल तानी थी।
लाल रंग की टीशर्ट पहने इस व्यक्ति की पहचान शाहरुख के रूप में की थी। सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो और फोटो में भी इस शख्स को हाथ में बंदूक लिए पुलिस वाले के सामने बढ़ते देखा जा सकता है। जब पुलिसकर्मी ने शख्स को रोका तो इस व्यक्ति ने वहीं गोली चला दी।
