sawan somwar
Mon, 17 Aug 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Baba Rampal Hisar court

रामपाल को बड़ी राहत, दो मामलों में बरी...

Baba Rampal
हिसार। सतलोक आश्रम के संचालक संत रामपाल को मंगलवार को हिसार की एक अदालत ने दो मामलों में बरी कर दिया। अदालत ने इन मामलों में सभी 13 आरोपियों को बरी कर दिया। 
 
फैसले के मद्देनजर हिसार में धारा 144 लागू की गई है। बीते बुधवार को संत रामपाल के खिलाफ दर्ज FIR नंबर 201, 426, 427 और 443 के तहत पेशी हुई थी। कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया था।
 
संत रामपाल पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और आश्रम में जबरन लोगों को बंधक बनाने का मामला दर्ज है। इन दोनों मामलों में संत रामपाल के अलावा प्रीतम सिंह, राजेंद्र, रामफल, विरेंद्र, पुरुषोत्तम, बलजीत, राजकपूर ढाका, राजकपूर और राजेंद्र को आरोपी बनाया गया था।
 
उल्लेखनीय है कि संत रामपाल दास देशद्रोह के एक मामले में इन दिनों हिसार जेल में बंद हैं। हिसार के बरवाला में तीन साल पहले हुए विवाद के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।
ये भी पढ़ें
चीन में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे प्रधानमंत्री मोदी