1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 14 dead in candle factory fire

पुणे : मोमबत्ती फैक्टरी में आग की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 14

pune candle factory fire
पुणे (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के पुणे के पिंपरी-चिंचवड इलाके में 8 दिसंबर को मोमबत्ती (candle) बनाने वाली एक फैक्टरी (factory) में आग लगने की घटना में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि हादसे में घायल हुईं 2 महिलाओं की इलाज के दौरान मौत हो गई है।
 
पुलिस ने तलवडे में स्थित इस फैक्टरी के मालिक शरद सुतार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। हादसे में वह भी झुलस गया था। अधिकारी ने कहा कि एक घायल महिला कमल चौरे (35) की शनिवार को मौत हो गई जबकि ऊषा पदवी (40) की रविवार को मौत हो गई।
 
फैक्टरी में आमतौर पर जन्मदिन समारोह में इस्तेमाल की जाने वाली मोमबत्तियां बनाई जाती थीं। यहां 8 दिसंबर को अचानक आग लग गई जिसमें 6 लोगों की उसी दिन मौत हो गई थी जबकि 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिनमें से कुछ की बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
Dawood Ibrahim : इतनी लंबी है दाऊद के काले कारनामों की फेहरिस्‍त