सम्बंधित जानकारी
- श्री राम नवमी 2023 के शुभ संयोग, मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र और कथा
- श्री राम नवमी 2023 : शुभ संयोग में खरीदें 5 वस्तु, प्रभु राम होंगे प्रसन्न
- पुरुषों में सबसे उत्तम प्रभु श्रीराम से क्यों हार गया था रावण, जानिए रहस्य
- Ram Navami 2023 : प्रभु श्रीराम के जन्म संबंधी 5 रोचक बातें
- राम नवमी के दिन क्या खाएं और क्या नहीं?
कैसे मनाते हैं रामनवमी का पावन पर्व?
Shri Ram Navami 2023: 30 मार्च 2023 गुरुवार के दिन रामनवमी का महापर्व मनाया जाएगा। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी को प्रभु श्रीराम का जन्म हुआ था। श्रीराम जन्मोत्सव पर संपूर्ण अयोध्या को सजाया जाता है। कई शहरों में श्रीराम पालकी भी निकाली जाती है। आओ जानते हैं कि इस दिन कैसे मनाते हैं रामनवमी का पर्व।
- इसी दिन प्रभु श्रीराम के बाल रूप की पूजा होती है।
- प्रभु श्रीराम का जन्म दिन में 12 बजे के आसपास हुआ था।
- श्री राम पूजा का मुहूर्त : 30 मार्च 2023 को सुबह 11:11:38 से 13:40:20 तक रहेगा।
- इस दिन रामायण का पाठ करते हैं। रामरक्षा स्त्रोत भी पढ़ते हैं।
- कई जगह भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया जाता है।
- भगवान राम की मूर्ति को फूल-माला से सजाते हैं और स्थापित कर पालने में झुलाते हैं।
- कई जगहों पर पालकी या शोभायात्रा निकाली जाती है।
- घर और मंदिरों में श्रीराम की पूजा के बाद पंजीरी का प्रसाद बांटा जाता है।
-
अयोध्या में राम जन्मोत्सव का भव्य आयोजन होता है।
