सम्बंधित जानकारी
- rakhi festival 2020 : राशि के शुभ रंग की राखी बांधें अपने भाई को
- Raksha Bandhan : कोरोना काल में कैसे मनाएं राखी का पर्व, 11 घंटे 43 मिनट है शुभ मुहूर्त
- raksha bandhan 2020 : 3 अगस्त को राखी बंधे हाथ से भाई करें शुभ दान
- rakshabandhan 2020 Muhurat:जानिए राखी बांधने का सबसे अच्छा शुभ मुहूर्त
- भाई की सुरक्षा के लिए घर में ही बनाएं वैदिक राखी, जानें किन 5 पवित्र चीजों से बनती है, पढ़ें विधि
Raksha Bandhan 2020 : इस बार राशि अनुसार कैसे मनाएं राखी
raksha bandhan 2020
आइए जानते हैं इस बार रक्षा बंधन के दिन राशि अनुसार बहनें अपने भाई की कलाई पर क्या बांधें और किस मिठाई से मुंह मीठा करवाएं।।-
मेष राशि के भाई को मालपुए खिलाएं एवं लाल डोरी से निर्मित राखी बांधें।
वृषभ राशि के भाई को दूध से निर्मित मिठाई खिलाएं एवं सफेद रेशमी डोरी वाली राखी बांधें।
मिथुन राशि के भाई को बेसन से निर्मित मिठाई खिलाएं एवं हरी डोरी वाली राखी बांधें।
कर्क राशि के भाई को रबड़ी खिलाएं एवं पीली रेशम वाली राखी बांधें।
सिंह राशि के भाई को रस वाली मिठाई खिलाएं एवं पंचरंगी डोरे वाली राखी बांधें।
कन्या राशि के भाई को मोतीचूर के लड्डू खिलाएं एवं गणेशजी के प्रतीक वाली राखी बांधें।
तुला राशि के भाई को हलवा या घर में निर्मित मिठाई खिलाएं एवं रेशमी हल्के पीले डोरे वाली राखी बांधें।
वृश्चिक राशि के भाई को गुड़ से बनी मिठाई खिलाएं एवं गुलाबी डोरे वाली राखी बांधें।
धनु राशि के भाई को रसगुल्ले खिलाएं एवं पीली व सफेद डोरी से बनी राखी बांधें।
मकर राशि के भाई को बालूशाही खिलाएं एवं मिलेजुले धागे वाली राखी बांधें।
कुंभ राशि के भाई को कलाकंद खिलाएं एवं नीले रंग से सजी राखी बांधें।
मीन राशि के भाई को मिल्ककेक खिलाएं एवं पीले-नीले जरी की राखी बांधें।
