सम्बंधित जानकारी
- रक्षा बंधन की राखी को क्या कहते थे प्राचीन या पौराणिक काल में, जानिए 5 रहस्य
- रक्षा बंधन : भगवानों ने भी निभाया था राखी का रक्षा वचन
- रक्षा बंधन के 5 सत्य जो आप नहीं जानते होंगे
- भाई की सुरक्षा के लिए घर में ही बनाएं वैदिक राखी, जानें किन 5 पवित्र चीजों से बनती है, पढ़ें विधि
- रक्षाबंधन 2020 : इस बार कब बंधेगी राखी, जानिए सबसे अच्छे शुभ मुहूर्त
rakhi festival 2020 : राशि के शुभ रंग की राखी बांधें अपने भाई को
इस बार राखी 3 अगस्त 2020 को है....राखी के शुभ पर्व पर यह जानकारी बहुत काम की है। हम सभी जानते हैं कि हर राशि का एक शुभ रंग होता है। भाई की कलाई पर उनकी राशि के शुभ रंग की राखी बांधें तो वह राखी सुख, समृद्धि और खुशियां लेकर आएगी। याद रखें कि चीनी राखियां नहीं खरीदनी हैं...
आइए जानें भाई की राशि के अनुसार कौन सा रंग शुभ है उनकी राखी के लिए...
मेष
मेष राशि का स्वामी मंगल ग्रह होता है। इस राशि का पूर्व दिशा पर स्वामित्व है। अगर बहनें रक्षा बंधन पर भाई को लाल, नारंगी या सुनहरे रंग की राखी बांधें तो शुभ होगा।
वृषभ
इस राशि के लिए सिल्वर रंग की या चांदी की राखी शुभ है। नीले और बादामी रंग की राखी भी बांधी जा सकती है।
मिथुन
इस राशि के लिए हरा रंग शुभ है। हरे रंग के हर शेड्स शुभ और अनुकूल होंगे।
कर्क
चमकीले और हल्के बादामी रंग या मोती की राखी शुभ होगी।
सिंह
सिंह राशि वालों के लिए नारंगी सुनहरी, पीली रंग की राशि शुभ फल प्रदान करेगी।
कन्या
इन्हें नीले मिश्रित हरे रंग या रामा ग्रीन कलर की राखी बांधी जानी चाहिए।
तुला
यह राशि वैभवशाली होती है। इन्हें डायमंड, जरदोजी या सजीधजी खूबसूरत मल्टी कलर की राखी बांधी जा सकती है।
वृश्चिक
वृश्चिक वालों के लिए मेजेंटा,गुलाबी, संतरी रंग की राशि शुभ रहेगी।
धनु
इस राशि के लिए चटख सरसो पीले रंग और हल्दी कलर की राखी शुभ रहेगी।
मकर
इस राशि के भाई को परपल, गहरे गुलाबी या गहरे नीले रंग की राखी बांधें।
कुंभ
इस राशि के भाई के लिए आसमानी और नीले रंग के सारे शेड्स उत्तम रहेंगे।
मीन
इस राशि के भाई के लिए केशरिया, पीले और लाल रंग की राखी बांधना शुभ होगा।
