सम्बंधित जानकारी
- राजस्थान में कौन बनेगा मुख्यमंत्री : पायलट और गहलोत में उलझी कांग्रेस
- तीन राज्यों में मिली हार के बाद मोदी सरकार उठा सकती है यह बड़ा कदम
- राजस्थान की वे 5 VIP सीटें, जिन पर रहीं सबकी नजरें...
- हिन्दू लड़का, मुस्लिम लड़की, घरवाले भी थे खिलाफ, ऐसी है सचिन पायलट की लव स्टोरी...
- राजस्थान के रण में हारे 'महारानी' के ये दिग्गज
राजस्थान में यहां होगा मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह
जयपुर। राजस्थान में नई सरकार के शपथ ग्रहण के लिए राजभवन में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। निर्वाचन विभाग के अधिकारियों ने भी बृहस्पतिवार को यहां राज्यपाल कल्याण सिंह से मुलाकात की। राजभवन के आसपास की सड़कों तथा दीवारों पर रंगरोगन का काम कल शाम से ही चल रहा है।
बड़ी संख्या में सफाई और अन्य कर्मचारी काम पर लगे हैं। राजभवन के सूत्रों के अनुसार, निर्वाचन विभाग के अधिकारी आज यहां राज्यपाल सिंह से मिले और हाल ही में सम्पन्न विधानसभा चुनाव के परिणाम की जानकारी उन्हें दी।
उल्लेखनीय है कि 15वीं विधानसभा के लिए सात दिसम्बर को हुए मतदान में कांग्रेस ने 99 सीटें और भाजपा ने 73 सीटें जीतीं। कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मंडल ने कल रात राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया है।