सचिन ने गो-कार्टिंग पर आजमाए हाथ (फोटो) | sachin tendulkar inaugurates sky karting track
मुंबई। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने पिछले गुरुवार को यहां लोवर परेल इलाके में स्थित ‘स्मैश’ में स्काई कार्टिंग ट्रैक का उद्घाटन किया। इस मौके पर तेंदुलकर ने कहा, ‘मैं हमेशा कार्टिंग का प्रशंसक रहा हूं। ये ऐसी चीज है जो आप सामान्य सड़क पर नहीं कर सकते। आप इसे कार्टिंग ट्रैक पर ही कर सकते हो।’ इस अवसर पर सचिन ने भी इस नए ट्रैक पर अपने हाथ आजमा लिए। देखें तस्वीरें...
भारतीय मोटरस्पोर्ट्स के लिए प्यार के संदर्भ में तेंदुलकर ने कहा, ‘मोटर स्पोर्ट शानदार खेल है और मैं मोटर स्पोर्ट का काफी लुत्फ उठाता हूं।
(सभी चित्र: गिरीश श्रीवास्तव, मुंबई)
