सम्बंधित जानकारी
- Parakram Diwas: क्यों मनाया जाता है पराक्रम दिवस, नेताजी सुभाष चंद्र बोस से क्या है इसका संबंध?
- Parakram Diwas 2023 : सुभाषचन्द्र बोस की जयंती पर कोलकाता के शहीद मीनार मैदान में होगा RSS चीफ मोहन भागवत का संबोधन
- Weather Update : पूरा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में, मौसम विभाग ने कई राज्यों को जारी किया अलर्ट, यूपी में सड़क दुर्घटना में 7 की मौत
- प्रयागराज : कोरोना महामारी के बाद माघ मेला कराने में कई चुनौतियां
- नाबालिग से बलात्कारी के दोषी को 27वें दिन उम्रकैद की सजा
पराक्रम दिवस पर उत्तर प्रदेश में बनेगा विश्व रिकॉर्ड
लखनऊ। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती यानी पराक्रम दिवस (Parakram Diwas) उत्तर प्रदेश के सभी शहरों में मानव श्रृंखला बनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि यूपी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव के माध्यम से भी विश्व रिकॉर्ड बना चुकी है।
23 जनवरी, 2023 को नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती (Netaji Subhas Chandra Bose Jayanti) पर उत्तर प्रदेश के सभी शहरों में सुबह 11 बजे से 8वीं क्लास से लेकर 12वीं तक के बच्चे इसमें शामिल होंगे।
प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र की ओर से इस संबंध में सभी मंडल आयुक्त, जिलाधिकारी, पुलिस आयुक्त और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया गया है।
जानकारी के मुतातिब नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन पर देश में पहली बार इतने बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। इसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया जाएगा।
