सम्बंधित जानकारी
- ऋषि पंचमी व्रत : पौराणिक एवं प्रामाणिक कथा, अवश्य पढ़ें...
- पापनाशक है ऋषि पंचमी का व्रत, होगा सप्त ऋषियों का पूजन, जानिए महत्व भी...
- हरतालिका तीज व्रत 12 सितंबर को, पढ़ें पौराणिक और प्रामाणिक कथा
- पर्यावरण का संदेश देती है हरतालिका तीज, 16 तरह की पत्तियां चढ़ती हैं उमा महेश्वर को
- हरतालिका तीज का नाम कैसे पड़ा, तीज पर पढ़ें पार्वती जी के 5 और शिव जी के 7 मंत्र
कैसे करें संतान सप्तमी का व्रत और पूजन, जानिए विधि...
संतान सप्तमी व्रत भादो महीने की शुक्लपक्ष की सप्तमी को किया जाता है। यह व्रत संतान की प्राप्ति, उसकी कुशलता और उन्नति के लिए किया जाता है। जानिए संतान सप्तमी का व्रत करने की विधि -
- संतान सप्तमी के दिन सुबह ज्ल्दी उठकर, स्नानादि करके स्वच्छ कपड़े पहनें और भगवान शिव और मां गौरी के समक्ष प्रणाम कर व्रत का संकल्प लें।
- अब अपने व्रत की शुरुआत करें और निराहार रहते हुए शुद्धता के साथ पूजन का प्रसाद तैयार कर लें। इसके लिए खीर-पूरी व गुड़ के 7 पुए या फिर 7 मीठी पूरी तैयार कर लें।
- यह पूजा दोपहर के समय तक कर लेनी चाहिए। पूजा के लिए धरती पर चौक बनाकर उस पर चौकी रखें और उस पर शंकर पार्वती की मूर्ति स्थापित करें।
- अब कलश स्थापित करें, उसमें आप के पत्तों के साथ नारियल रखें। दीपक जलाएं और आरती की थाली तैयार कर लें जिसमें हल्दी, कुंकुम, चावल, कपूर, फूल, कलावा आदि अन्य सामग्री रखें।
- अब 7 मीठी पूड़ी को केले के पत्ते में बांधकर उसे पूजा में रखें और संतान की रक्षा व उन्नति के लिए प्रार्थना करते हुए पूजन करते हुए भगवान शिव को कलावा अर्पित करें।
- पूजा करते समय सूती का डोरा या चांदी की संतान सप्तमी की चूडी हाथ में पहननी चाहिए। यह व्रत माता -पिता दोनो भी संतान की कामना के लिए कर सकते हैं।
- पूजन के बाद धूप, दीप नेवैद्य अर्पित कर संतान सप्तमी की कथा पढ़ें या सुनें और बाद में कथा की पुस्तक का पूजन करें।
- व्रत खोलने के लिए पूजन में चढ़ाई गई मीठी सात पूड़ी या पुए खाएं और अपना व्रत खोलें।
