Hanuman Chalisa
Wed, 7 Oct 2026

Notifications

  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. एनआरआई
  3. NRI न्यूज
  4. India-US Relations

भारत-अमेरिका संबंध दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण रिश्तों में से एक : कृष्णामूर्ति

India–United States relations
वॉशिंगटन। भारत-अमेरिका संबंधों को दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण रिश्तों में से एक बताते  हुए भारतीय-अमेरिकी कांग्रेस सदस्य राजा कृष्णमूर्ति ने गुरुवार को कहा कि आने वाले वर्षों  में यह रिश्ता और महत्वपूर्ण हो सकता है।
 
कृष्णमूर्ति ने कहा कि दोनों देशों के बीच अरबों के आर्थिक कारोबार से लेकर हमारी सुरक्षा  भागीदारी और सांस्कृतिक आदान-प्रदान तक अमेरिका-भारत संबंध दुनिया में सबसे  महत्वपूर्ण रिश्तों में से एक हैं और आने वाली सदी में ये और अधिक अहम होंगे।
 
उन्होंने कहा कि अमेरिका और भारत न केवल हमारे साझा हितों और संस्कृति को लेकर  साथ हैं बल्कि स्वतंत्रता, न्याय और लोकतंत्र को लेकर हमारी साझा प्रतिबद्धताएं हैं। मैं  हमारे दोनों के विशेष संबंधों को आने वाले समय में हमारे परस्पर लाभ के लिए आगे बढ़ाने  में मदद करने का आकांक्षी हूं। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
भारत-चीन युद्ध की उलटी गिनती शुरू! डोकलाम में सैकड़ों चीनी सैनिक तैनात...