फिल्म 'उड़ान' काँस फिल्मोत्सव में
ND
63वाँ काँस फिल्मोत्सव इस बार भारत के लिए कई मायनों में खास है। इस दौरान विक्रमादित्य मोटवानी की फिल्म उड़ान समेत तीन फिल्में प्रदर्शित की जाएँगी। फिल्मोत्सव में इस वर्ष निर्मित फिल्मों में उड़ान भारत की ओर से प्रदर्शित होने वाली एकमात्र फिल्म है। इस फिल्मोत्सव में निर्देशक शेखर कपूर प्रतियोगिता की निर्णायक समिति में शामिल हैं।
इसकी अध्यक्षता अमेरिकी निर्देशक टिम बर्टन कर रहे हैं। इस दौरान 70 के दशक से लेकर मौजूदा कालखंड के भीतर बनी तीन भारतीय फिल्में प्रदर्शित की जाएँगी। उड़ान के अलावा मृणाल सेन की फिल्म कंधार 1983 व रितविक घटक की तिताश एकती नादिर नाम तातिश नामक एक नदी 1973 को काँस क्लासिक के अंतर्गत प्रदर्शित किया जाएगा। एल्फ्रेड़ हिचकाक की फिल्म साइको को भी दोबारा बनाए गए साउंडट्रैक के साथ प्रदर्शित किया जाएगा।

