कैरो फिल्म समारोह में ‘इश्किया’
PR
हाल ही खबर आई है कि यह फिल्म अब विख्यात कैरो फिल्मोत्सव में भी दिखाई जाएगी। याद रहे कि नवोदित निर्देशक अभिषेक चौबे द्वारा निर्देशित इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, अरशद वारसी व विद्या बालन ने मुख्य भूमिकाएँ निभाई हैं।
उत्तरप्रदेश के परिदृश्य में फिल्माई गई "इश्किया" में अपराध व रोमांच के साथ ही रोमांस भी प्रस्तुत किया गया है। बने बनाए ढर्रे को तोड़ते हुए फिल्म ने न सिर्फ देश में अच्छा व्यवसाय किया बल्कि इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के फिल्म समारोहों में भी पसंद किया गया।
इनमें म्यूनिख फिल्म फेस्टिवल, मेलबोर्न फिल्म फेस्टिवल व इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ लंदन मुख्य हैं। अब यह खबरें आ रही हैं कि इसे विख्यात व प्रतिष्ठित कैरो फिल्म समारोह में भी दिखाया जाएगा।

