ऑस्कर लॉयब्रेरी में ‘सरकार राज’
|
‘सरकार राज’ की पटकथा को वहाँ हमेशा के लिए रखा गया है ताकि सिनेमा के विद्यार्थी इसका लाभ उठा सके। ‘सरकार राज’ की कहानी राजनीति को केन्द्र बनाकर लिखी गई थी, जिसमें अमिताभ बच्चन, अभिषेक और ऐश्वर्या ने अभिनय किया था। फिल्म को प्रशंसा तो बहुत मिली, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कुछ खास सफलता हासिल नहीं कर पाई।
रामगोपाल वर्मा यह खबर पाकर बेहद खुश हैं। वे कहते हैं ‘ऐकेडमी ने मुझसे बातचीत की है और ‘सरकार राज’ अब इस उत्कृष्ट लायब्रेरी का हिस्सा बनने जा रही है। मैं इस सम्मान को पाकर प्रसन्नता का अनुभव कर रहा हूँ।‘

