1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. एनआरआई गतिविधि

संदिग्ध भारतीय हिरासत में

ऑस्ट्रिया
ND

पिछले सप्ताह ऑस्ट्रिया में एक धार्मिक स्थल पर हमला करने की साजिश करने के आरोप में गिरफ्तार चार लोगों में से एक संदिग्ध भारतीय को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। विएना के दक्षिण में स्थित ओबर वाल्टर्स डॉर्फ के मंदिर में एक भारतीय गुरु के सत्संग के दौरान ऑस्ट्रियाई पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया था।

मीडिया रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि देश के सुरक्षा और आतंकवादरोधी ब्यूरो को संदेह है कि इन लोगों ने मंदिर में जमा करीब आठ सौ श्रद्धालुओं पर हमला करने की योजना बनाई थी।