1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. एनआरआई गतिविधि

राजनयिक की पत्नी को जान का खतरा

भारतीय राजनयिक
ND

भारतीय राजनयिक अनिल वर्मा ने लंदन के सरकारी निवास पर अपनी पत्नी की कथित रूप से पिटाई की जिसके बाद वे अपनी जान को खतरे की आशंका के चलते अपने पाँच साल के बेटे के साथ किसी सुरक्षित स्थान पर छिपकर रह रही हैं।

अनिल वर्मा पर आरोप है कि उन्होंने लंदन स्थित आधिकारिक निवास में अपनी पत्नी के साथ मारपीट की। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार परोमिता वर्मा ने इस घटना के बाद घर छोड़ दिया है और उन्हें अपनी जान का खतरा सता रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक परोमिता ने आशंका जताई है कि उन्हें जबरन भारत भेजा जा सकता है। इस आशंका के मद्देनजर उन्होंने मानवीय आधार पर ब्रिटेन में रहने के लिए आवदेन किया है।

ज्ञात हो कि पश्चिम बंगाल काडर के आईएएस अधिकारी अनिल वर्मा ब्रिटेन स्थित भारतीय उच्चायोग में तीसरे वरिष्ठतम राजनयिक हैं।

खबर है कि जब पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो उन्होंने अपने राजनयिक विशेषाधिकारों की चर्चा की है और कहा है कि उनके खिलाफ अभियोजन नहीं चलाया जा सकता है। उन पर आरोप है कि दिसंबर में उन्होंने अपनी पत्नी से मारपीट की थी।
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें