1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. एनआरआई गतिविधि

भारतीय डॉक्टर के खिलाफ आरोप हटाए गए

वेस्ट मिडलैंड्स
वेस्ट मिडलैंड्स में रह रहे एक अप्रवासी भारतीय डॉक्टर पर लगाए गए आरोप हटा दिए गए हैं। डॉ. सैयद अलीजाह पर पारिवारिक कलह के दौरान अपने एक साथी की मदद से अपने पुत्र पर हमला करने का आरोप था। लखनऊ विश्वविद्यालय से 1967 में स्नातक 68 वर्षीय डॉ. अलीजाह को और उनके एक साथी मोहम्मद मलिक के साथ गिरफ्तार करने के बाद निलंबित कर दिया गया था।

दोनों पर चार अप्रैल को डॉक्टर के 35 वर्षीय पुत्र सैयद रिजवी तथा उसकी पत्नी अजमत रिजवी को पीटने का आरोप था। रिजवी अपने बयान से पलट गया जिसके बाद डॉक्टर और उसके साथी पर लगाए गए आरोप वापस ले लिए गए।
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें