1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. एनआरआई गतिविधि

जहाज जलदस्युओं से मुक्त

न्यूयॉर्क
ND

अमेरिका संचालित डेनमार्क का कंटेनर जहाज मार्सेक अलाबामा सोमालिया जलदस्युओं के कब्जे से मुक्त हो गया है। सोमालियाई डाकू, चालक दल के सदस्य के साथ जहाज छो़ड़कर चले गए हैं लेकिन वे जहाज के कैप्टन को अपने साथ बंधक बनाकर ले गए।

उल्लेखनीय है कि समुद्री डाकुओं ने बुधवार तड़के हिन्द महासागर में मोगादिशु के निकट 17000 टन वजनी मार्सेक अलाबामा का अपहरण कर लिया था। जहाज पर चालक दल के सदस्य के तौर पर 21 अमेरिकी नागरिक सवार थे।