1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. चैत्र नवरात्रि
  4. चैत्र नवरात्रि की 9 डाइट, सेहत होगी चंगी
Last Updated : गुरुवार, 26 मार्च 2020 (10:50 IST)

चैत्र नवरात्रि की 9 डाइट, सेहत होगी चंगी

Chaitra Navratri
चैत्र नवरात्रि में व्रत रखना सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। इस दौरान अनाज, नमक, लहसुन, प्याज शक्कर, तेल और सब्जी नहीं खाते हैं और ना ही चाय, कॉफी पीते है। आओ जानते हैं कि नवरात्रि की 9 डाइट कौन सी है।
 
1. दिन की शुरुआत गुनगुने पानी से करें। आप नारियल पानी, नींबू पानी, मिल्क शेक या ग्रीन टी भी ले सकते हैं।
 
2. इसके बाद ब्रेकफास्ट में आप फल, ड्राई फ्रूट और किशमिश या मुनक्का का सेवन कर सकते हैं।
 
3. लंच के समय साबूदाने या मोरधन की खिचड़ी का सेवन करें जिसमें आलू मिले हों। पेटभर का खिचड़ी ना खाएं।
 
4. लंच के दौरान कुछ लोग राजगिरे, कद्दू या सिंघाड़े का आटे की रोटी बनाकर आलू या भींडी की सब्जी से खाते हैं। पेटभर ना खाएं।
 
5. लंच के बाद एक गिलास छाछ ले सकते हैं। अगर आपको लो बीपी की समस्या है तो उसमें सेंधा नमक का उपयोग कर सकते हैं।
 
6. लंच के बाद यदि चार या पांच बजे के आसपास आप दही खा सकते हैं।  
 
7. शाम को दही नहीं तो स्नैक्स के रूप में आलू की चिप्स का उपयोग कर सकते हैं।
 
8. यदि आप डिनर में फिर से खिचड़ी खाना पसंद नहीं करते हैं तो डिनर के समय चकूंदर या अनार के रस का सेवन करें यह बहुत ही फायदेमंद रहेगा।
 
9. सोने से पहले एक गिलास हल्का गुनगुना दूध पीना अच्छा रहेगा।
लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
Chandraghanta Mata Ki Aarti : जय मां चंद्रघंटा सुख धाम, पूर्ण कीजो मेरे काम