सम्बंधित जानकारी
- नवरात्रि व्रत फलाहार रेसिपी : राजगिरा, आलू और साबूदाने से बनाएं यह हेल्दी डिश, पढ़ें रेसिपी
- व्रत का खान-पान : इस नवरात्रि में बनाएं लजीज सॉफ्ट मोरधन ढोकला, नोट करें विधि
- नवरात्रि में उपवास के दिनों में बहुत लाभदायी है यह डिश, नोट करें रेसिपी
- व्रत का खान-पान : लाजवाब पोटॅटो-साबूदाना खिचड़ी
- उपवास में लीजिए ये 10 सुपर एनर्जी ड्रिंक
इस नवरात्रि घर पर झटपट बनाएं चटपटी फरियाली सेंव, अभी नोट करें रेसिपी
Sev Recipes
फलाहारी आटे की सेंव
सामग्री :
250 ग्राम सिंघाड़ा आटा, 200 राजगिरा आटा, 250 ग्राम आलू, 2 चम्मच जीरा, 2 चम्मच काली मिर्च, सेंधा नमक स्वादानुसार, तलने के लिए पर्याप्त मात्रा में तेल।
विधि :
- सबसे पहले आलू उबालकर महीन मैश कर लें।
- अब दोनों आटे को मिलाकर छान लें और 100 ग्राम के करीब तेल आटे में डालकर मसल लें।
- कालीमिर्च तथा जीरा बारीक पीसकर छानें और आटे में मिला दें।
- नमक और तैयार आलू मिलाते हुए गूंथकर रख दें।
- करीबन 15-20 मिनट बाद पुनः आटे को हाथ से मसलते हुए सेंव के सांचे या झारे पर घिसते हुए गर्म तेल में कुरकुरे होने तक तल लें।
- लीजिए आपके लिए तैयार हैं झटपट बनाई गई चटपटी फरियाली सेंव। अब आप इसे नवरात्रि के दिनों में फलाहार में इस्तेमाल करें और टेस्टी सेंव का आनंद उठाएं।
अगला लेख
